बारां: अवैध रूप से बाल वाहिनियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन दिया गया
Baran, Baran | Apr 8, 2026 समस्त बस आॅपरेटर जिला बारां की ओर से अवैध रूप से बाल वाहिनियांे पर कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया कि सरकार की करोडों रूपए का नुकसान व टैक्स चोरी करके बाल वाहिनियों का स्कूल परमिट लेकर प्राइवेट स्कूल मालिक स्कूल बस को शादी पार्टी में मोटी रकम लेकर आए दिन चला रहे हैं।