चांपा: कमरीद गांव के टांगा खार के रेलवे ट्रैक में मिली अज्ञात युवक की लाश, पुलिस कर रही है जांच
जांजगीर चांपा के सारागांव थाना क्षेत्र के कमरीद गांव के टांगा खार के रेलवे ट्रैक में अज्ञात युवक की लाश मिली है. मृतक युवक की पहचान नहीं हुई है. मृतक युवक बैगनी रंग के लोवर पहने हुए है. मामले की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि कमरीद गांव के टांगा खार के रेलवे ट्रैक में युवक की लाश मिली है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।