वारासिवनी: सरकारी योजना बनी संबल: स्वनिधि ऋण से फिर खड़ा हुआ व्यापार, स्वनिधि योजना हो रही सार्थक साबित
वार्ड 10 निवासी कैलाश भोण्डेकर ने पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। कोरोना काल में प्रभावित हुए उनके जूते-चप्पल मरम्मत व्यवसाय को योजना से मिले ऋण ने फिर खड़ा किया। चरणबद्ध 10, 20 और 50 हजार रुपये के ऋण से उन्होंने काम बढ़ाया और आज सफल व्यवसायी बन गए हैं।