नौगावां सादात: नौगांवा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 315 बोर के तमंचे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
नौगांवा सादात पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के दौरान एक युवक को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना नौगांवा सादात पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जिसे रोककर तलाशी ली गई।