खलीलाबाद: बीते दिनों मगहर में हुए मारपीट मामले में घायल युवक की मौत, चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
मगहर मोहल्ले में बीते दिनों हुए मारपीट मामले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस ने मामले में नामजद चार आरोपियों को गिरफ