होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: APK फाइल से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
नर्मदापुरम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए APK फाइल के जरिए लोगों के मोबाइल हैक कर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में सरगना समेत 13 आरोपियों को देवघर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के निर्देशन में की गई कार्रवाई में सामने आया कि आरोपी WhatsApp पर फर्जी APK फाइल भेजकर मोबाइल का रिमोट एक्सेस ले लेते थे।