कानपुर: नवाबगंज में दिव्यांग ने अपना हक मांगा, मिला गाली और धक्का, मुकदमा दर्ज
नवाबगंज में दिव्यांग राजू साहू ने क्षेत्र की एक दुकान पर जनवरी माह में 5 दिन कार्य किया।इस दौरान दुकान मालिक ने राजू को गाली और धक्का देकर दुकान से निकाल दिया।शनिवार को वह अपनी 5 दिन की तनख्वाह लेने दुकान पहुंचे तो फिर मलिक ने गाली देते हुए भगा दिया।थाना प्रभारी ने रविवार सुबह 6 बजे बताया प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।