रांची मेयर चुनाव में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो की जीत हुई है। इस मौके पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब एक बजे सांसद संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह ने उन्हें बधाई दी है। रांची मेयर चुनाव में रोशनी खलखो की जीत पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न का माहौल देखने को मिला।