औरंगाबाद जिला के हसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हारा गांव निवासी अक्लू चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार अपने बाइक पर सवार होकर अपनी मां को मौसी के घर कोईलवर लेकर जा रहे थे तभी भोजपुर जिला के अजीमाबाद के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में धर्मेंद्र कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और मां गंभीर रूप से जख्मी है आसपास के स्थानीय लोगों और 112 पुलिस की टीम के मदद से तत्काल ही अरवल सदर अस्पताल लाकर मां को भर्ती कराया तत्पश्चात डॉक्टर ने जांच उपरांत पीएमसीएच पटना रेफर किया है और मृतक धर्मेंद्र कुमार के मृत शरीर को पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले किया है इस घटना से ग्रामीणों में शोक की लहर और परिजनों में हाहाकार मची हुई है धर्मेंद्र कुमार के तीन छोटे बच्चे और पत्नी की दुनिया उजड़ गई जो दिहाड़ी मजदूर कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे लेकिन नियति को कुछ और हिमांजूर था ईश्वर चरणों में स्थान दें और पीड़ित परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे और साथ ही बिहार सरकार पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा दे 🙏😭🙏😭 Public ki Awaz Arvind Yadav d Yadav Public Ki Awaz - News AKY live
Arwal, Arwal | Nov 24, 2026