नवाबगंज: सफदरगंज पंचायत भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 46 ग्रामीणों ने उठाया लाभ
बाराबंकी के सफदरगंज स्थित पंचायत भवन में डिवाइन धनवन्तरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर,प्यारेपुर सरैया द्वारा एक दिवसीय सामान्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बुधवार करीब 1 बजे किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।