निवाई: सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर जागरूकता रथ निवाई उपखंड के आधा दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचा
Niwai, Tonk | May 3, 2026 राज्य सरकार के निर्देश अनुसार ग्राम रत अभियान के तहत कृषक पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्र में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एलईडी वैन जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीणों को दी जा रही है यह रथ रविवार को सुबह 10:00 बजे उपखंड के कई गांव में पहुंचा विकास अधिकारी नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि एलईडी वैन रथ के माध्यम से योजनाएं ग्रामीणों को बताई जा रही है।