मुरादाबाद: नाबालिक पुत्री को अपहरण करने वालो को सौंपने पर नाराज परिजनों ने एसएसपी मुरादाबाद से की शिकायत
मुरादाबाद सिविल लाइंस इलाके के एसएसपी कार्यालय पर एक परिवार भगतपुर से पहुंचा है जहां पर परिजनों के द्वारा आरोप लगाया गया उनकी नाबालिक पुत्री का अपहरण कर लिया गया था, जिसके बाद पुलिस ने पुत्री को बरामद करते हुए बाल कल्याण समिति को सौंप दिया था, बाल कल्याण समिति की टीम के द्वारा अपहरण करने वालों को नाबालिक को दे दिया है, जिसको लेकर शिकायत की गई है।