मुरादाबाद: एजुकेटर नियुक्ति के आदेश के विरोध में अंबेडकर पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया धरना प्रदर्शन
अंबेडकर पार्क में आंगनबाड़ी केंद्र एजुकेटर की नियुक्ति के आदेश को तत्काल रद्द करने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने किया प्रदर्शन। सिविल लाइन स्थित अंबेडकर पार्क में आज सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहुंची जहां पर उन्होंने प्रदर्शन करते हुए सरकार से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्र में एजुकेटर की जो नियुक्ति का आदेश दिया गया है उस आदेश को तत्काल रद्द करें