Mumbai Mein ‘Marathi Nahi Seekhne’ Ke Mudde Par Auto Chalakon Ka Andolan
मुंबई में ‘मराठी नहीं सीखने’ के मुद्दे पर ऑटो चालकों का आंदोलन
मराठी नहीं सीखने के दबाव के खिलाफ ऑटो चालकों की हड़ताल!
मुंबई के कई इलाकों में ऑटो रिक्शा चालकों का प्रदर्शन
मुंबई में मराठी भाषा सीखने को लेकर विवाद अब सड़क पर उतर आया है। मराठी नहीं सीखने को लेकर कथित दबाव और कार्रवाई के विरोध में आज मुंबई के अलग-अलग इलाकों में ऑटो रिक्शा चालक और मालिक आंदोलन करते नजर आए।
कांदिवली के लोखंडवाला इलाके में ऑटो चालकों ने रिक्शा बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं कांदिवली की दहानूकरवाड़ी इलाके में भी ऑटो चालकों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और अन्य रिक्शा चालकों से भी ऑटो बंद रखने की अपील की।
प्रदर्शन कर रहे हिंदी भाषी ऑटो रिक्शा चालकों का कहना है कि वे पिछले 40-50 वर्षों से मुंबई में ऑटो रिक्शा चला रहे हैं। उनका कहना है कि वे मराठी भाषा को समझते और कुछ हद तक बोलते भी हैं, लेकिन इसके बावजूद मराठी को लेकर उन्हें परे