बहेड़ी: आदलपुर गांव में दबंगों ने घर में घुसकर महिला और उसके परिजनों से की मारपीट, पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम आदलपुर निवासी महिला रामदेई के मुताबिक गांव का ही रहने वाला राजवीर अक्सर उसके नाती को देख कर गालियां देता है महिला का आरोप है कि बीती 24 अप्रैल को उसका नाती रात में करीब 9 बजे सरकारी नल से पानी भरकर ला रहा था कि तभी राजवीर ने उसे घेरकर उसके साथ मारपीट की चीखपुकार सुनकर महिला पहुंची और अपने नाती को बचाकर घर ले आई ।