मेरठ: मेरठ के भाग्यश्री हॉस्पिटल में महिला की मौत पर बवाल, शव अस्पताल के बाहर रखकर हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप
Meerut, Meerut | Sep 5, 2026 मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित भाग्यश्री हॉस्पिटल में शुक्रवार देर रात महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव अस्पताल के बाहर रखकर विरोध जताया। इस दौरान तोड़फोड़ और कर्मचारी से मारपीट का भी आरोप लगाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।