नजीबाबाद: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान-2025 के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दिलाई गई शपथ
आज दिनांक 30 जनवरी 1:00 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान-2025 के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को शपथ दिलाई गई। शपथ में कहा गया कि आइये मिलकर जागरूकता फैलाये, भ्रातियो को दूर भगायें, कुष्ठ प्रभावित कोई पीछे छूट न जायें"30 जनवरी 2025 से 13 फरवरी 2025 तक जागरूकता अभियान चलेगा ।