बेतिया: अभद्र भाषा का विरोध करने पर युवक पर धारदार हथियार से हमला, जीएमसीएच में भर्ती
आज 14 मई बुधवार सुबह करीब 10 बजे मझौलिया थाना क्षेत्र के हरिपकड़ी में युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है, घायल की मां शोभा देवी ने बताया कि बगल के पड़ोसी विकास शर्मा के द्वारा मेरे दरवाजे पर आकर अभद्र बोल रहा था, इस बीच जब मेरा पुत्र अरुण शर्मा विरोध किया तो विकास शर्मा द्वारा धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया।