बेतिया: वार्ड 39 में हरदिया चौक विश्वकर्मा मंदिर से महापौर ने सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ जलयात्रा निकाली
रूद्र महायज्ञ की विशाल जल यात्रा आज 14 मई दोपहर 2 बजे निकाली गई, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महापौर के नेतृत्व निकाली गई विश्वकर्मा मंदिर से हरदिया मन तक की 'जल यात्रा' में हाथ में स्वयं भी यज्ञ का कलश लेकर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने भी जेठ की इस चिलचिलाती धूप में करीब दो किलोमीटर की इस आध्यात्मिक यात्रा को नंगे पांव पूरा किया।