बेतिया: बेतिया मीना बाजार में रिक्शा यूनियन के कार्यालय में कन्वेंशन का आयोजन
केन्द्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर 20 मई के आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए पं चम्पारण के केन्द्रीय श्रम संगठनों की ओर से आज 14 मई बुधवार दोपहर 12 बजे बेतिया मीना बाजार स्थित रिक्सा यूनियन के कार्यालय में एटक नेता ओम प्रकाश क्रांति, सीटू के बी के नरूलाह, एक्टू के फरहान राजा की अध्यक्ष मंडली में मजदूरों का कन्वेंशन किया गया।