बेतिया: पारस पकड़ी गांव में सांप के काटने से जख्मी युवक की बेतिया जीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत
बता दे की मझौलिया थाना क्षेत्र के पारस पकड़ी गांव में कल 13 मई मंगलवार शाम 5 बजे विषैले सांप के काटने से एक 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे परिजनों के द्वारा चूहड़ी निजी क्लीनिक में इलाज हेतु भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार हेतु बेतिया रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई है।