कुम्हेर: कुम्हेर के गांव सैंत में मकान की छत से गिरकर एक बालक गंभीर रूप से घायल, कुम्हेर के उप जिला अस्पताल में भर्ती
गांव सैंत में पांच वर्षीय मयंक पुत्र प्रमोद मकान की छत पर खेल रहा था अचानक छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे कुम्हेर के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया, चिकित्सकों ने बालक मयंक को प्राथमिक उपचार देकर भरतपुर के आरबीएम जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया चिकित्सकों के अनुसार बालक की हालत गंभीर बताई जा रही है