थावे: थावे मंदिर परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छता अभियान, झाड़ू लगा दिया स्वच्छता का संदेश।
थावे प्रखंड के थावे मंदिर परिसर में थावे प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान झांडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान काफी संख्या में दुकानदार व आम लोग शामिल हुए।