सहारनपुर: लखनऊ में छात्रों की मौत के बाद प्रशासन हुआ सतर्क, थाना सदर बाजार इलाके के 6 अवैध कोचिंग सेंटर किए गए सील
थाना सदर बाजार क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे छह कोचिंग सेंटरों को सहारनपुर विकास प्राधिकरण और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार शाम 6:00 बजे सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई जब लखनऊ में कई छात्रों की मौत की खबर सामने आई, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने जांच-पड़ताल तेज कर दी थी।