चकरनगर: रोकड़ खत्म होने से सहकारी बैंक में लेनदेन ठप, ग्राहक परेशान, 30-40 किमी दूर से आने वाले खाताधारक दिनभर इंतजार के बाद लौटे
जिला सहकारी बैंक की चकरनगर शाखा में बुधवार को रोकड़ खत्म होने से लेनदेन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे दूर-दराज से आए ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खाताधारकों का आरोप है कि बैंक में अक्सर नकदी की कमी बनी रहती है, जिसके कारण उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।सुबह 10 बजे से लेकर शाम करीब 4 बजे तक इंतजार के बाद भी कैश न मिलने से ग्राहक मायूस लौटे।