🔴 BREAKING NEWS | बलरामपुर
दोषमुक्त होने के बाद जेबा रिजवान का बड़ा बयान, बोली- “4 साल की लंबी लड़ाई के बाद हम और हमारा परिवार दोषमुक्त हुआ”
बलरामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट से दोषमुक्त होने के बाद पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बेटी जेबा रिजवान ने भावुक बयान दिया।
“हमें देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। हमने बहुत सब्र के साथ अपना यह बुरा वक्त काटा। चार साल पहले भी हमने कहा था कि हमारा कोई कसूर नहीं है। बहुत लंबी लड़ाई के बाद आज हमें सुकून मिला है।”
जेबा रिजवान ने कहा कि उनका परिवार एक बड़ी त्रासदी से गुजरा है और यह दौर उनके लिए आसान नहीं था।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें ऐसा मुल्जिम बना दिया गया, जिसका उन्होंने कभी तसव्वुर भी नहीं किया था।
“साजिश के पीछे जो भी लोग थे, वे कामयाब नहीं हुए। गरीबों की आवाज उठाने के कारण हमारे साथ ऐसा हुआ। हमारी हमदर्दी में हमारा पोस्ट लगाने वालों को भी परेशान किया गया।”
उन्होंने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि राजनीति का स्तर इतना गिर सकता है।
“मेरे पिता की 30 साल की सियासत में मैंने इतनी लो-पॉलिटिक्स नहीं देखी।”
जेबा रिजवान ने अपने राजनीतिक समर्थन का जिक्र करते हुए कहा—
“मेरे 55 हजार वोट मेरी सच्चाई पर मोहर हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि चार साल के दौरान परिवार को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
“हमारे सारे घर बंद रहे, इनकम बंद रही, सैलरी अकाउंट बंद रहे। इन चार सालों में हमारे लिए जो कुछ किया, न्यायपालिका ने किया।”
अंत में उन्होंने कहा—
“सियासत के कितने पहलू हो सकते हैं, यह हम सब इन चार सालों में जान गए।”
#Balrampur #BreakingNews #JebaRizwan #RizwanZaheer #BalrampurNews #UPNews #CourtDecision #Breaking #UttarPradesh #highlights #trendingnow #leadership #facebookpost #viralpost #follower #SocialMediaNews
Balrampur, Balrampur | Aug 7, 2026