पावटा: शादी में बची रसमलाई खाने से 107 लोग बीमार, जिनमें 48 स्कूली बच्चे शामिल हैं
Pavta, Alwar | May 8, 2026
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर क्षेत्र के ढाणी गैसकान गांव में शादी समारोह की बची रसमलाई खाने से 107 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें 48 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। विराटनगर एसडीएम कपिल उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार रात शादी समारोह के बाद बची मिठाई शुक्रवार सुबह स्कूल और ग्रामीणों में बाटी गई।