मांट: नगला जगरूपा में दिव्यांग मजदूर को सांप ने डसा, जिससे हुई मौत
Mat, Mathura | Jul 8, 2026 थाना सुरीर क्षेत्र के गांव नगला जगरूपा में बुधवार को घर में फर्श पर सो रहे दिव्यांग मजदूर नंदकिशोर की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। पैर से दिव्यांग नंदकिशोर टिर्री चलाकर और मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते थे। बुधवार की तड़के सोते समय सांप ने उनकी गर्दन पर काट लिया। इसके बाद सांप चारपाई पर सो रहे बच्चों की तरफ भी बढ़ा,पर बच्चों ने शोर मचा दिया।