डुमरांव: सफखाना रोड में चल रहे निर्माण कार्य में अनियमितता के बाद विभाग का संज्ञान, शिकायतकर्ता ने कार्य पर जताया संतोष
Dumraon, Buxar | Jul 11, 2026 डुमरांव के सफाखाना रोड में चल रहे सड़क व नाला निर्माण कार्य को लेकर कथित अनियमितताओं के बाद बुडको विभाग ने संज्ञान लिया है। बुडको की इस पहल के बाद पूर्व पार्षद धीरज कुमार ने इस संज्ञान को लेकर विभाग का आभार जताया है। पूर्व पार्षद ने शनिवार की सुबह 10 बजे एक वीडियो जारी कर कहा कि पहले इस सड़क पर पुराने पीसीसी पथ को बिना उखाड़े नयी सड़क बनाई जा रही थी।