नवाबगंज: जैदपुर उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य शुरू, 300 गांवों की बिजली आपूर्ति एक घंटे रहेगी बाधित
जैदपुर विद्युत वितरण उपखंड पर विद्युत विभाग द्वारा 33 केवी कोठी लाइन के ब्रेकर की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है, जिसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से शुक्रवार करीब 9 बजे दी गई जानकारी के अनुसार मरम्मत कार्य के दौरान करीब एक घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।