Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
usr5226799
#BreakingNews यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल की सुरक्षा में भारी अनियमितताएं, सुरक्षा के नाम पर सिर्फ घोटाला। #top...
Puraula, Uttarkashi
| Dec 18, 2025
#breakingnews
#top...
MORE NEWS
उत्तराखंड के पुरोला विधानसभा के बनाल क्षेत्र का विकास पीठ में लाद कर युवक पहुंचा पुरोला। DM Uttarkashi Uttarkashi Police Uttarakhand
Puraula, Uttarkashi | Aug 4, 2026
यमुनोत्री हाईवे के पालीगाड़ में होटल में गैस सिलेंडर से लगी आग, बड़ा हादसा टला. बड़कोट/उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालीगाड़ स्थित अनेश राणा के होटल में मंगलवार को गैस सिलेंडर में आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने से होटल में नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय होटल में मौजूद यात्रियों और होटल स्वामी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी पाली के पूर्व ग्राम प्रधान प्रमोद राणा ने दी। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं।
Puraula, Uttarkashi | Aug 4, 2026
सेवा गांव में फिर करंट का कहर, एक खच्चर की मौत, विभाग पर लापरवाही के आरोप ... मोरी/उत्तरकाशी। मोरी विकासखंड के सेवा गांव में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ गई। सोमवार को गांव में बिजली के पोल से करंट फैलने की चपेट में आने से एक खच्चर की मौत हो गई, जबकि दूसरा खच्चर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान खच्चरों के मालिक देशराज पुत्र कुंवर सिंह (लगभग 40 वर्ष) भी करंट की चपेट में आने से झुलस गए। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले 6 जुलाई को भी इसी स्थान पर करंट फैलने से दीवान चंद पुत्र बिहारी लाल का खच्चर मर गया था और वह स्वयं भी झुलस गए थे। उस समय घटना की सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दी गई थी। आरोप है कि विभाग ने मौके पर पहुंचकर कोई स्थायी समाधान नहीं किया, जिसके कारण सोमवार को फिर उसी स्थान पर हादसा हो गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी न तो फोन उठाते हैं और न ही समय पर मौके पर पहुंचकर खराबी दूर करते हैं। उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही का खामियाजा गरीब और मेहनतकश परिवारों को बार-बार जान-माल के नुकसान के रूप में भुगतना पड़ रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। दीवान चंद, देशराज, चंद्रवीर, जिंजाराम, पटवारी, सोबेन्द्र, विनोद सहित अन्य ग्रामीणों ने मांग की है कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र उचित मुआवजा दिया जाए तथा संबंधित विद्युत लाइन और पोल की तकनीकी खामियों को तत्काल दूर किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे विद्युत विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर विभागीय कार्यालय में तालाबंदी भी करेंगे। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब एक ही स्थान पर दो बार करंट से हादसा हो चुका है, तब भी विभाग ने कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया? उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान किया गया होता तो यह दूसरा हादसा टाला जा सकता था। विद्युत विभाग का पक्ष इस मामले में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही संबंधित जेई और एसडीओ को तत्काल मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीणों के मवेशियों को नुकसान हुआ है, उन्हें विभागीय नियमों के अनुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही विद्युत लाइन में आई तकनीकी खामियों की जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। #उत्तरकाशी #मोरी #सेवागांव #विद्युतविभाग #करंटहादसा #खच्चरकीमौत #उत्तराखंड #ग्रामीणआक्रोश #मुआवजाकीमांग #BreakingNews #Uttarkashi #Mori #UttarakhandNews #ElectricityDepartment #ViralNews
Puraula, Uttarkashi | Aug 4, 2026
पुरोला सिंचाई विभाग में कथित अनियमितताओं पर आमरण अनशन समाप्त, जांच के आश्वासन के बाद माने सामाजिक कार्यकर्ता तर्पण भंडारी पुरोला सिंचाई विभाग में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता तर्पण (टीपीएस) भंडारी द्वारा शुरू किया गया बेमियादी आमरण अनशन प्रशासन के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद समाप्त हो गया। सोमवार से सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में अनशन पर बैठे भंडारी ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए विभिन्न मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। अनशन के दौरान तर्पण भंडारी ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग में निर्माण कार्यों के लिए निविदाएं पारदर्शी तरीके से आमंत्रित नहीं की जातीं। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में कथित धांधली, कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को बैकडोर से कार्य आवंटित किए जाने तथा विभाग में वर्षों से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि जब तक इन मामलों में ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी पुरोला मुकेश रमोला ने अनशन स्थल पर पहुंचकर तर्पण भंडारी से वार्ता की। वार्ता के दौरान एसडीएम ने कथित अनियमितताओं की जांच के लिए जांच टीम गठित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद तर्पण भंडारी ने अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पन्नीलाल ने भी कहा कि लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब इस पूरे मामले में प्रशासन और सिंचाई विभाग की आगामी कार्रवाई पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपों की सत्यता और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी। #पुरोला #उत्तरकाशी #सिंचाईविभाग #तर्पणभंडारी #TPSBhandari #आमरणअनशन #भ्रष्टाचार #जांच #SDMपुरोला #मुकेशरमोला #उत्तराखंड #Uttarkashi #Purrola #UttarakhandNews #BreakingNews #LocalNews
Puraula, Uttarkashi | Aug 4, 2026
सिंचाई विभाग पुरोला पर भ्रष्टाचार के आरोप, विभाग के उच्च अधिकारियों के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे: तरपन सिंह भंडारी! DM Uttarkashi Uttarkashi Police Uttarakhand
Puraula, Uttarkashi | Aug 3, 2026