ग्वालियर गिर्द: दरगाह के बाहर दुकान लगाने को लेकर हुआ विवाद, झगड़ा सुलझाने पहुंचे पार्षद पर कातिलाना हमला
किला गेट बाबा कपूर की दरगाह के पास रहने वाले कांग्रेस पार्षद शकील मंसूरी के साथ उनके ही कुछ पड़ोसियों ने कातिलाना हमला कर दिया।पार्षद शकील मंसूरी का आरोप है कि अरमान खान और उसके लड़के रहीस तथा अन्य लोगों ने उनके ऊपर कट्टे से फायरिंग की कट्टा मिस होने पर इन लोगों ने उसके बट से सिर पर प्रहार किया जिससे वह लहूलुहान हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।