कटरा: देवगन गांव से लापता युवती 13 साल बाद बरामद, पड़ोसी पर अपहरण का आरोप
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के देवगन गांव से वर्ष 2013 में लापता हुई युवती को पुलिस ने 13 साल बाद बरामद कर लिया। कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद शनिवार दोपहर दो बजे उसे उसके पति के साथ भेज दिया गया। युवती अब चार बच्चों की मां है। जानकारी के अनुसार 11 मई 2013 को हरसिदा खातून ने अपनी नाबालिग बेटी गुलनाज खातून