डोंगरी डैम से 50 घंटे बाद बुजुर्ग का शव SDRF द्वारा किया गया बरामद ,भेजा पोस्टमार्टम दरअसल झांसी के रमपुरा गांव के किसान हरदास का शव डोंगरी डैम से 50 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। हरदास 20 फरवरी की सुबह खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे और डैम में डूब गए थे। पुलिस और यूपी एसडीआरएफ की टीमें लगातार उनकी तलाश कर रही थीं।