बिंदकी: सरकंडी चौकी के सामने बिंदकी-कटिलिहा मुख्य मार्ग पर सीज किए गए ओवरलोड वाहनों के खड़े होने से आवागमन बाधित
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत सरकंडी चौकी के सामने बिंदकी-कटिलिहा मुख्य मार्ग में रोड के दोनों तरफ आधी आधी सड़क में राजस्व विभाग तथा खनन विभाग द्वारा सीज किए गए गिट्टी मोरंग आदि से लदे ओवरलोड ट्रक तथा डंपर खड़े है। सोमवार को दिन में करीब 1:00 बजे तक भी आवागमन बाधित रहा। जिससे लोग परेशान हैं। बड़ी मुश्किल से छोटे वाहन निकल पा रहे है।