गुन्नौर: गंगा घाट राजघाट पर गंगा स्नान करते समय युवक गंगा में डूबा, पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे
धनारी थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगढ़ के मझरा करेला की मढैया निवासी सोमबीर अपने छोटे भाई जितेंद्र और गांव बमनपुरी निवासी उमेश के साथ सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गंगा स्नान करने के लिए गंगा घाट राजघाट पर पहुंचे थे। तीनों लोग गंगा स्नान कर रहे थे। तभी गंगा स्नान करते समय सोमवीर गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते गंगा में डूब गया।