प्रतापगढ़: नगर कोतवाली इलाके के मौर्या चौराहे के पास भरत मिलाप में युवक को दबंगों ने लात-घुसों और बेल्ट से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
नगर कोतवाली इलाके के मौर्या चौराहे के पास भरत मिलाप में देखने गए युवक को मामूली कहा सुनी के दौरान दबंगों ने मंगलवार सुबह करीब 4 बजे युवक को लात घुसो और बेल्ट से जमकर पीटा। पिटाई का लाइव वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल। घायल युवक को जिला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक राजपाल टंकी इलाके का रहने वाला है।