प्रतापगढ़: शहर के ऐतिहासिक भरत मिलाप में दो दर्जन से अधिक निकलेंगी झांकियां, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
प्रतापगढ़ का ऐतिहासिक भरत मिलाप मंगलवार को भोर में संपन्न होगा। सोमवार की रात 8 बजे से चौकिया का निकालना प्रारंभ हो गया है। नगर को दुल्हन की तरह रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीओ इंस्पेक्टर सब इंस्पेक्टर की जगह-जगह ड्यूटी लगाई गई है। प्रतापगढ़ जनपद के थानों से भी अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई है।