चकरनगर: दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, दोनों का एक-एक पैर टूटा
तहसील क्षेत्र के अंतर्गत लखना सिन्डोस सड़क मार्ग पर डिभोलीघाट चौकी के समीप दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जिसमें दोनों बाइक सवारों का एक एक पैर टूट गया।शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक को सैफई मिनी पीजीआई के लिए रेफर किया गया है। जब कि दूसरा घायल प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त बाइकों को कब्जे ले लिया है।