बिछिया: अनारी नदी में जल गंगा संवर्धन अभियान, ग्रामीणों ने जल संरक्षण का लिया संकल्प
विकासखंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया की अनारी नदी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ सफाई और जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम मप्र जन अभियान परिषद के तत्वाधान में आयोजित किया गया था l इस दौरान संगठन के पदाधिकारी और ग्रामीणों ने नदी की सफाई कर जल संरक्षण का संदेश दिया l यहां 24 मई रविवार को 4 बजे जानकारी मिली है l