बिहार: राजगीर में डंपर ने पेड़ में टक्कर मारी, डाल टूटने से एक की मौत, 3 घायल
Bihar, Nalanda | Apr 10, 2026 राजगीर थाना क्षेत्र के बाजिर कुंड रोड स्थित वार्निज टेंपल के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने सड़क किनारे स्थित एक विशाल बरगद के पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग ग