BAGHPAT DESK : जिले में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में किसान संगठनों ने आरटीओ कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) समेत कई किसान संगठनों ने कार्रवाई को रोकने की मांग करते हुए अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि अभियान नहीं रोका गया तो जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी परिवहन विभाग के अधिकारियों की होगी।
परिवहन विभाग के अनुसार, बागपत में पुराने वाहनों के खिलाफ अभियान के तहत अब तक 400 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई कर उन्हें स्क्रैप के लिए भेजा जा चुका है। जिले में करीब 40 हजार ऐसे वाहन बताए जा रहे हैं, जिन पर कार्रवाई की जानी है।
किसानों का कहना है कि पुराने वाहनों पर कार्रवाई से सबसे ज्यादा असर जरूरतमंद किसानों और आम लोगों पर पड़ रहा है। भाकियू कार्यकर्ता प्रदीप धामा ने कहा कि बुधवार को केवल एक दिन का धरना देकर आंदोलन का ट्र�
Baghpat, Bagpat | Sep 23, 2026