BAGHPAT DESK :बागपत में नए जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार।
2017 बैच के आईएएस अधिकारी दिव्यांशु पटेल ने बागपत के 32वें जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया।
इससे पहले दिव्यांशु पटेल मुरादाबाद नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे।
कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताएं उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेंगी। स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कराया जाएगा।
साथ ही तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ बागपत में उद्योगों के विकास पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।
Baghpat, Bagpat | Sep 23, 2026