प्रतिष्ठित संस्थान चाणक्य आईएएस एकेडमी, रांची द्वारा शनिवार को मेदिनीनगर के होटल निर्वाण में मेगा स्कॉलरशिप सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एक ओपन मेगा टेस्ट के आधार पर आयोजित हुआ, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।