शनिवार को निर्वाचन कार्यालय, मेदिनीनगर में नगर निगम चुनाव के तहत महापौर एवं वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का वितरण किया गया। चुनाव चिन्ह प्राप्त करने को लेकर दिनभर निर्वाचन कार्यालय परिसर में प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की काफी गहमागहमी रही।