मेदिनीनगर (डालटनगंज): परीक्षा देकर लौट रही इंटर की छात्रा की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, शव देख कांपे लोग
पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के चारकोल गांव निवासी अमित पासवान की 18 वर्षीय पुत्री किरण कुमारी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। किरण कुमारी इंटर की छात्रा थी और शुक्रवार को हुसैनाबाद स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में परीक्षा देकर घर लौट रही थी। इसी दौरान हुसैनाबाद नहर मोड़ भट्टी के पास एक बालू लदे ट्रेलर (संख्या: CG 15 EZ 4477) ने उसे अपनी