बैरसिया: पिपलानी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद से आहत होकर एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाई
भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद से आहत एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिपलानी पुलिस घटना के स्पष्ट कारणों की जांच कर रही है। बालविहार कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय राम सिंह निजी कार्य करते थे।