हरदोई: कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम का DM ने किया निरीक्षण, ऐप पर प्राप्त शिकायतों का 100 मिनट के अंदर निस्तारण के दिए निर्देश
Hardoi, Hardoi | Apr 1, 2024 हरदोई में सोमवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु स्थापित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सी विजिल ऐप पर प्राप्त शिकायतों का 100 मिनट के अंदर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्राप्त शिकायतों को तत्काल सम्बंधित एफएसटी को भेजा जाए। कंट्रोल रूम के जारी किए गए नंबर व 1950 पर प्राप्त शिकायतों को दर्ज करें।