हरदोई: पाली में हुई मारपीट के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Apr 1, 2024 पाली थाना क्षेत्र के धौरेलिया गांव निवासी विमलेश पुत्र छोटे सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके दरवाजे पर आकर गांव निवासी अंकुल सिंह, पप्पू सिंह व भन्नू सिंह पुत्रगण महेंद्र सिंह उसे गाली गलौज करने लगे, मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। बचाने आई उसकी पत्नी को भी आरोपियों ने मारा पीटा। मामले को लेकर एएसपी एमपी सिंह ने जानकारी दी है।