बीना: बीना में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
Bina, Sagar | Jan 26, 2026 जहां पूरे देश में गणतंत्र दिवस बड़ा ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। तो वहीं बिना में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद में सोमवार सुबह 8:00 बजे नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने वार्ड पार्षदों एवं नगर पालिका अधिकारी आरके कौरव की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। और क्षेत्र के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।